दरगाह कमिटी मखदूम शाह जाजमऊ ने किया अधिकारियो से मुलाकात
मो कुमैल
कानपुर. आल इंडिया गरीब नवाज़ कौन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मौलाना मो.हाशिम अशरफी इमाम ईदगाह गद्दियाना व दरगाह मखदूम शाह आला जाजमऊ कमेटी के अध्यक्ष मो.इरशाद आलम ने एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ 27 अक्टूबर दिन रविवार को होने वाले सालाना उर्स मखदूम शाह आला जाजमऊ के बारे में जिला प्रशासन से मुलाक़ात की और ए0डी0एम सिटी विवेक श्रीवास्तव व एस0पी0पूर्वी राजेश कुमार अग्रवाल ए0सी0एम02 व् सी ओ कैन्ट को जानकारी दी
बताया कि 26 अक्टूबर की रात मीलाद शरीफ़ और क़व्वाली 27 अक्टूबर सुबह फजर की नमाज़ के बाद कुरान ख्वानी उसके बाद क़व्वाली और 11 बजे दिन में कुल शरीफ़ होगा जिसमें ज़ायरीन और मुल्क के लिए अमन व अमान की दुआ की जायेगी | उर्स में प्रदेश के कई जिलों से लाखों की तादाद में लोग आते हैं. इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने जिला प्रशासन से मांग की कि समय रहते साफ सफाई,पैचवर्क व् पर्याप्त बिजली व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था व् ट्राफिक डायवर्जन व् पार्किंग की सुचारू व्यवस्था कराई जाये जिससे उर्स व कुल में कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर मौजूद ए डी एम् सिटी विवेक श्रीवास्तव व् एस पी पूर्वी राजेश कुमार अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि समय रहते सभी व्यवस्था हो जाएगी. प्रतिनिधि मण्डल में आल इण्डिया गरीब नवाज़ कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो.हाशिम अशरफ़ी ,कमेटी के अध्यक्ष मो.इरशाद आलम ,अब्दुल माबूद हाशिम रिजवी फैय्याज़ खां आदि मौजूद रहे.
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..