दो नशेबाजो में हुवे आपसी विवाद को सांप्रदायिक हिंसा बता कर अफवाह फैलाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने लिया हिरासत में

बृजेश कुमार
सलेमगढ़ (कुशीनगर). दो नशेबाजो के द्वारा भांग का सेवन करने के बाद आपस में विवाद हो गया। इस मामूली बात को सांप्रदायिक हिंसा बता कर अफवाह फैलाना एक युवक को आज महंगा उस समय पड़ गया जब मौके पर पहुची पुलिस ने ऐसी किसी घटना न होने की जानकारी के बाद अफवाह फैलाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। अफवाह फैलाने वाले युवक का नाम सुदीप पुत्र राजकिशोर बताया गया है जो थाना तरयसुजान चौकी बहादुरपुर के ग्राम बहादुरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

घटना स्थल पर पहुचने पर पुलिस को किसी प्रकार की घटना न होने की सुचना मिली। तफ्तीश में मालूम चला कि दो नशेबाज़ आपस में भाग का नशा करके विवाद किये थे, और फिर अपने अपने घर को चले गये। इसके बाद इस अफवाह को फैलाने वाले युवक के बारे में जानकारी हासिल कर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। इस अफवाह हेतु पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन और लोगो को हिरासत में लिया है। वही स्थिति सामान्य होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चैन की साँस लिया। क्षेत्र में इस अफवाह को लेकर चर्चा है।











