अपराध का बढ़ता हौसला – बैंक मित्र से दो लाख से अधिक की लूट, लुटेरो का पीछ कर रहे युवक को मारी बदमाशो ने गोली

प्रदीप दुबे विक्की
जौनपुर. अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इसमें विशेष रूप से पूर्वांचल में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जौनपुर जिले में शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने एक बैंक मित्र को निशाना बनाया। बदमाश गोली मारकर दो लाख चालीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।












