यह जोर-जबर्दस्ती की सरकार नहीं चलेगी, हरियाणा में होंगे मध्यावधि चुनाव: कुलदीप बिश्नोई

अब्दुल बासित मलक
हरियाणा (आदमपुर):- आदमपुर से नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप बिश्नोई ने नई सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में यह जोर-जबर्दस्ती की सरकार है, यह ज्यादा दिन चलेगी नहीं, हरियाणा में मध्यावधि चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ सरकार बनाएगी। विधायक कुलदीप बिश्नोई ने पूरे परिवार सहित आदमपुर के लोगों के साथ दीवाली मनाई।












