चेयरमैन की धमकी पर पत्रकारों ने की बैठक, कार्रवाई की उठी मांग

ए जावेद
बेल्थरा रोड (बलिया)। स्थानीय नगर में नाली निर्माण के संबंध में मानक की अनदेखी का समाचार प्रकाशित करने पर नगर अध्यक्ष द्वारा पत्रकार को दी गई धमकी पर पत्रकार संघ ने मंगलवार को बैठक किया। जिसमें एक जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा दी गई धमकी को खेद जनक व शर्मनाक बताया।












