मधुबन (मऊ): मधुबन थाना क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में पिछले दिनों भण्डारा कार्यक्रम में निमंत्रण पर जा रहे एक ब्यक्ति को पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व. इन्द्रदेव यादव गत दिनों पड़ोसी गांव सद्दोपुर में लक्ष्मी पूजा के आयोजित भंडारा कार्यक्रम में निमंत्रण पर जा रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उनको रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बेचन यादव व उग्रसेन निवासी बीबीपुर समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..