नकली खाद और गेहूं बीज से पटे बाजार, कुंभकर्णीय नींद सो रहे हैं जिम्मेदार

फारुख हुसैन
पलिया कलां लखीमपुर खीरी के तराई इलाके में नकली खाद और बीज की दुकानें सज गई हैं। अधिक उत्पादन का लालच देकर मोटी कमाई करने वाले दुकानदार किसानों को ठग रहे हैं। रंग बिरंगे पैकेट में सजे गेहूं और दलहनी फसलों के बीज किसान खरीद तो रहे हैं मगर बोने के बाद अंकुरित नहीं हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन और कृषि विभाग चुप्पी साधे हुए है। जबकि इसकी पैकिंग बार्डर की चंदन चौकी मंडी में की जा रही है।











