रात के अँधेरे में गरजा मंडी समिति का बुलडोज़र, कई गरीबो के पेट पर पड़ी लात

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। एक ओर जहाँ योगी सरकार गरीबों के हित में तमाम योजनाए चला रही है। वहीं दूसरी ओर उन्हीं के कुछ अधिकारी कर्मचारी गरीबों से रोजगार छीनकर सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। ताज़ा मामला है पलिया कला के मंडी समिति का जहा व्यापारियों के आरोपों के अनुसार तीन दिन के चेतावनी के बावजूद भी दुसरे ही दिन रात के अँधेरे में उनकी दुकाने उजाड़ दिया गया.

आरोप है कि मंडी सचिव ने दो दिन बीत जाने के बाद तीसरे दिन सुबह चार बजे बुलडोजर मंगवाकर गरीव व्यापारियों की दुकानों को तहस नहस कर दिया। जब सुबह मंडी पहुंचे व्यापारियो ने वहाँ बिखरे हुए सामान को देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित व्यापारियों ने बताया कि हम लोग आज स्वयं जगह खाली करने वाले थे। मगर तीन दिन का समय देने वाले मंडी सचिव ने सोची समझी साजिश के तहत रात के अंधेरे में ही बुलडोजर चलवाकर सब तहस नहस कर दिया।उक्त व्यापारियों ने बताया कि चिन्हित जगह पर दुकानों लगाने के लिए पचीस पचीस हजार रुपये देने के बाद ही यह दुकाने लगाई गई थी।
वहीं मंडी समिति के व्यापारियों ने यह आरोप लगाया है कि मंडी सचिव के द्वारा आये दिन अवैध बसूली के चलते व्यापारियों को प्रताड़ित किया जाता है।व्यापारियों ने यह भी बताया कि मंडी सचिव ने एक प्राइवेट व्यक्ति को अबैध बसूली के लिए रख रखा है। जिसे मंडी सचिव ने उक्त व्यक्ति के नाम टिम्बर लाइसेंस के साथ साथ कई फर्जी लाइसेंस बना कर दे रखे हैं। जिसके बल पर उक्त व्यक्ति अवैध वसूली को लेकर आये दिन व्यापारियों को प्रताड़ित करता रहता है।










