प्रयागराज शहर की भी हवा हुई जहरीली, औसतन पीएम पहुंचा 250 के करीब

तारिक खान
प्रयागराज. वायु प्रदूषण से शहर की हवा जहरीली हो गई है। प्रदूषण मानक के मुताबिक प्रयागराज गंभीर संकट के मुहाने पर खड़ा है। अब अगर जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो यहां की हवा भी दिल्ली की तरह ही प्रदूषित होने में देर नहीं लगेगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के आंकड़ों के साथ जंक्शन पर वायु प्रदूषण मापन के बोर्ड पर दर्शाई गई प्रदूषण की स्थिति चौंकाने वाली है। यहां सर्वाधिक प्रदूषित इलाके कटरा और अलोपीबाग हैं, वहीं औसतन पीएम (पार्टिक्यूलेट मैटर) 250 के आसपास है।












