अयोध्या फैसले के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक ने किया आम जन के साथ बैठक

संजय ठाकुर
मऊ- जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में थाना कोपागंज क्षेत्रान्तर्गत सरस्वती विद्या मन्दिर कोपागंज परिसर में आगामी अयोध्या प्रकरण में कोर्ट के निर्णय/त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, विभिन्न समुदाय के धर्मगुरूओं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, एस-10 के सदस्य, पुलिस मित्रों के साथ गोष्ठि कर उनका कर्तव्य बोध कराते हुए उनसे शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस की सहयोग करने की अपील की गयी बताया गया की किसी अफवाह पर ध्यान न दे पुलिस को सूचित करे। इस दौरान उपजिलाधिकारी घोसी श्री निरंकार सिंह, उपजिलाधिकरी सदर श्री अतुल वत्स, क्षेत्राधिकारी घोसी अभिनव कनौजिया थानाध्यक्ष कोपागंज विनय सिंह मौजुद रहे।












