नील गाय को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा टैम्पू पलटा,छह घायल
प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। कस्बा भदोही इलाके के हरियांव नहर पुलिया के निकट मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे नीलगाय के झुंड को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार से टेंपो पलट गया। हादसे में टैंपो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए ।घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय चेतसिंह में कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे उस समय हुआ जब ज्ञानपुर के मान्यवर कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी के निवासी कई लोग ऑटो में सवार होकर ईस्ट्र्न इंडिया कारपेट कंपनी भदोही में दैनिक मजदूरी का कार्य करने जा रहे थे ।बताया जाता है कि विकास भवन से सवारियों से लदा टैंपू जैसे ही हरियांव नहर पुलिया के समीप पहुंची। सामने नील गायों का झुंड आ गया। चूंकि टेंपो की गति तेज थी। लिहाजा चालक ने नील गायों को बचाने के चक्कर में स्टेरिंग तेजी के साथ मोड़ने की वजह से टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते टेंपो में सवार सेराज , नूरुल कौशैन मुकेश व महिलाओं में गुड़िया रेशमा सायना आदि आधा दर्जन घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय चेतसिंह मे उपचार के लिये लाया गया। टेंपो चालक बबलू निवासी नथईपुर भी गंभीर रूप से घायल बताया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..