प्रयागराज– अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने से पहले और बाद में सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रही। फैसले के बाद फेसबुक और ट्विटर पर एक एक पोस्ट और ट्वीट की स्क्रूटनी की गई। इस दौरान तमाम आपत्तिजनक पोस्ट पर तुरंत संबंधित व्यक्ति को फोन कर चेतावनी दी गई। जिले में मुट्ठीगंज, करेली के दो लोगों पर जहां मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं नवाबगंज के रहने वाले एक शख्स को भी चेतावनी दी गई।
अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के शनिवार को फैसले के बाद सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों की भी 24 घंटे निगरानी शुरू करा दी गई। इसके तहत सोशल मीडिया मसलन फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर व इंस्टाग्राम पर पोस्ट या भेजे जाने वाले हर संदेश पर नजर रखी जा रही है। अफसरों ने बताया कि फेसबुक पर होने वाली हर पोस्ट, ट्विटर पर होने वाली हर ट्वीट व व्हाट्सएप पर भेजे जाने वाले संदेशों को सोशल मीडिया सेल के आठ लोग कड़ी नजर रखे थे। दिन में मुट्ठीगंज, करेली के दो यूजरों के अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत उनसे संपर्क किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..