करोडों का आभूषण गिरवी रख कर दो वर्षों से फरार सोनार को पुलिस ने धरदबोचा

तब्जिल अहमद
कौशांबी – कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत चाकवन चौराहे पर प्रिया ज्वेलर्स के नाम पर फर्जी दुकान संचालित करने वाला महेश कुमार सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल। लगभग दो वर्ष से फरार चल रहे सोनी पुत्र साहेब निवासी झौवा थाना औराई जनपद भदोही सोने चाँदी के गहने बनाने व गिरवी रखकर पचासों लोगों के करोडो रूपये सोना-चांदी लेकर रफुचक्कर हो गया था।












