डाग स्क्वायड टीम संग पुलिस का मार्च

प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। जिले में डॉग स्क्वायड टीम के सृजन के बाद से बड़ी घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस विभाग को अब ज्यादातर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। बताते चलें कि भदोही जिले में घटित होने वाली बड़ी घटनाओं के खुलासे के लिए वाराणसी अथवा मिर्जापुर जनपद से डाग स्क्वायड टीम को बुलाया जाता था , लेकिन जनपद में डाग स्क्वायड टीम सृजन के बाद अब किसी भी बड़ी घटना के खुलासे के लिए इंतजार करना नहीं पड़ेगा।












