प्लेट फार्म के रगड़ से ट्रेन यात्री गंभीर रूप से घायल

प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेलमार्ग स्थित निगतपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से हावड़ा से इलाहाबाद जा रही विभूति एक्सप्रेस के गेट पर बैठे एक यात्री को ट्रेन के गेट पर बैठकर पैर को नीचे लटकाना मंहगा पड़ गया। ट्रेन जैसे ही निगतपुर प्लेटफार्म क्रास रही थी इसी बीच पैर लटकाकर जा रहे यात्री का पैर अचानक प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसकर घिसट गया। जिसके चलते परवेज आलम 32 वर्ष गाजीपुर जनपद के भमैता थाना खानपुर निवासी की पैर में गंभीर चोट आई।












