इंदिरा मैराथन का हुआ आयोजन, खेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

तारिक खान
प्रयागराज. 35वीं अखिल भारतीय इंदिरा गांधी प्राइजमनी मैराथन को अमेठी के राहुल कुमार पॉल ने जीत लिया है। उन्होंने मैराथन को 2:28:36 में मैराथन जीती। यानी दो घंटा, 28 मिनट और 36 सेकेंड में पूरी की। वहीं गाजीपुर के हरेंद्र चौहान दूसरे स्थान पर और आर्मी पुणे के हेतराम को तीसरा स्थान मिला है। सीएमपी डिग्री कॉलेज यानी मैराथन समाप्त होने के करीब दो किमी पहले तक आर्मी पुणे के हेतराम सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे पर अमेठी के राहुल कुमार पाल और तीसरे पर गाजीपुर के हरेंद्र चौहान थे। हालांकि इसके बाद अमेठी के राहुल कुमार पॉल हनुमान मंदिर तक आगे हो चुके थे। और उनके पीछे गाजीपुर के हरेंद्र और सबसे पीछे सेना पुणे के हेतराम तीसरे स्थान पर पहुंच चुके थे।












