ज्ञानपुर, भदोही। कोतवाली भदोही अंतर्गत विवेकानंद चौराहे के पास मंगलवार की भोर पुलिस ने दो बाईकचोरों को मय एक मोटरसाइकिल सहित गिरफतारी कर लिया।
पुलिस सूत्र द्वारा बताया गया है कि मंगलवार की भोर ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक धर्मेंद्र नाथ तिवारी विवेकानंद चौराहे पर गश्त कर रहे थे ,इसी बीच मुखबिर की मिली सूचना कि दो बाईक चोर इसी रास्ता से भागने की फिराक में हैं। कुछ देर इन्तजार के बाद दोनों चोरी की मोटरसाइकिल संख्या यू०पी० 66 एस 6319 पर सवार सामने से आते दिखे तो पुलिस देखकर भागने के प्रयास के पहले ही दबोच लिये गये। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण कुलदीप सिंह पुत्र आलोक सिंह व राजेश प्रजापति पुत्र अमर प्रजापति निवासीगण देहुआ थाना सुरेरी,जौनपुर ने चोरी की बाईक होना कबूल की। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आ०स० 397/19 धारा 411 भादवि पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..