पश्चिम बंगाल में राज्यपाल को टीएमसी कार्यकर्ताओ ने दिखाया काला झंडा, बोले राज्यपाल यह बहुत ही अपेक्षित

रिजवान अंसारी
कोलकाता: राज्यपाल जगदीप धनखड़ डोमकल गर्ल्स कॉलेज की एक नव निर्मित इमारत का उद्घाटन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ लोगों ने सड़क पर काले झंडे दिखाए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। तृणमूल की जिला इकाई के कई नेताओं को राज्य सरकार के साथ मतभेद को लेकर धनखड़ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देखा गया। घटना मुर्शिदाबाद जिले की है। जहा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने देखा कि वहां जो पुलिस अधिकारी थे वे प्रदर्शनकारियों की रक्षा कर रहे थे। जब प्रदर्शनकारी काला झंडा लहरा रहे थे, तो मैंने अपना हाथ हिलाया और उन लोगों ने भी अपना हाथ हिलाना शुरू कर दिया। धनखड़ ने कहा, ‘‘जब राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री मेरे खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं, तो ऐसे में यह बहुत ही अपेक्षित है कि निचले स्तर के नेता मेरे खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। मैं लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में इस तरह की चीजों को भलीभांति समझता हूं।”











