बालक वेदांश ने गुल्लक से गरीबों को भोजन कराकर मनाया जन्मदिन

तारिक खान
प्रयागराज. बालक वेदांश ने अपनी बचत से परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के साथ मिलकर प्रयागराज के नैनी में गरीब बच्चों को भोजन कराकर अपना 11वां जन्मदिन मनाया।

इस अवसर वेदांश पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने यह भोजन वितरण अपने एक साल की गुल्लक की बचत से कराया है। सोसाइटी के सदस्यों ने वेदांश को जन्मदिन की शुभकामना दी। इस अवसर पर मुख्य संरक्षिका इंदुमती देवी पाण्डेय, अध्यक्ष मनीषा पाण्डेय, प्रबन्धक आर0के0 पाण्डेय एडवोकेट, दिव्या व निधि आदि ने भी श्रमदान किया।











