दुधवा पार्क के गेस्ट हाउस में फैली गंदगी – उदासीन प्रशासन, नाराज़ पर्यटक

फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी. दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में बने तमाम रेस्ट हाउस के शौचालय घर गंदे पड़े हैं। दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों को बेतहाशा दिक्कत का सामना करना कर रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं को धता बताते हुए दुधवा पार्क प्रशासन शौचालय की साफ-सफाई को लेकर सजग नहीं दिखता, जिससे पर्यटकों मैं नाराजगी है।












