इंदारा स्टेशन पर संविधान दिवस मना

कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) संविधान दिवस के मौके पर इंदारा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों व कर्मचारियों ने शपथ ली। शपथ कार्यक्रम स्टेशन अधीक्षक प्रभारी मुरली मनोहर सिंह के नेतृत्व में इंदारा आरपीएफ चौकी पर हुआ। श्री सिंह ने आरपीएफ जवानों समेत स्टाफ को भारतीय संविधान प्रस्तावना को पढ़ कर सुनाया।
संविधान की निष्ठा के पालन हेतु प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान में आस्था रखने वाले देश दुनिया में सबसे ताकतवर होते है। जो कि संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर की याद और उन्हें सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।












