रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर पीर व मजार निर्माण के खिलाफ विहिप ने दिया डीआरएम को ज्ञापन

अब्दुल बासित मलक
अम्बाला – अम्बाला में खाली पड़ी भूमि पर पीरों या मजार के निर्माण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद उग्र हो गया है और इसके लिए विहिप ने आंदोलन छेड़ दिया है। इसी कड़ी में कल विहिप ने अम्बाला व आस-पास के इलाको में आने वाली रेलवे की जमीनों व रेलवे लाइन के किनारे व अन्य रेलवे स्थानों पर धर्म की आड़ लेकर पीरो व मजारो का निर्माण के खिलाफ आज डीआरएम को ज्ञापन दिया।












