ब्राउन शुगर के साथ दो महिला व एक पुरुष गिरफ्तार

फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी. भारत नेपाल सीमा पर इन दिनों ब्राउन शुगर की बिक्री जोरों पर है इसे पकड़ने के लिए भारत व नेपाल पुलिस और एसएसबी मिलकर काम कर रही है। इसी क्रम में धनगढ़ी स्थित एक होटल में 3 ग्राम 760 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ धनगढ़ी निवासी इंद्रजीत धामी धनगढ़ी की ही महिला एलिसा तमांग व मोनिका थापा को गिरफ्तार किया गया।

धनगढ़ी डीएसपी दक्ष कुमार बस्नेत का कहना है कि युवा पीढ़ी में ब्राउन शुगर के नशे की आदत तेजी से बढ़ रही है। यह आदत युवाओं को तो बर्बाद कर ही रही है! पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।











