पुलिस ने सडक़ पर बेहोश पड़े अज्ञात युवक को पहुंचाया अस्पताल
प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। स्थानीय पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग गोपीगंज के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को एक युवक बेहोशी की हालत में सड़क पर मिला। जिसको नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। काफी देर तक उस अज्ञात युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शुक्रवार को पुलिस को खबर मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुख्य चौराहे के पास कोई एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। जिसके एक हाथ का पंजा कटा हुआ है। उसे पहचानने की लोगों द्वारा काफी कोशिश की गई लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की सहायता से उसे डायल हंड्रेड द्वारा सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया काफी प्रयास के बाद भी जब उसे होश नहीं आया तो शायद होश आने पर ही जानकारी मिल पाएगी बताया जाता है कि उसने किसी नशीली वस्तु का इस्तेमाल कर लिया है.
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..