अगर अन्नत हेगड़े का बयान सही है तो प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिये – एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक

आफताब फारुकी
मुम्बई. एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने अनंत हेगड़े के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘राज्य सरकार के लिये केंद्र को 40 हजार करोड़ रुपये का फंड लौटाना असंभव है। अगर यह सबकुछ सच है तो प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिये।’ नवाब मलिक ने पत्रकारों से कहा, ‘यह न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि अन्य राज्यों के साथ भी अन्याय है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल की जनता इस तरह की नाइंसाफी को बर्दाश्त नहीं करेगी।’












