पलिया बार ऐसोसिएशन ने अपनी मागों को लेकर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ तहसील पलिया में दस सूत्रीय मागों को लेकर पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शारदा प्रसाद राणा एडवोकेट के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी पूजा यादव को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उन्होने अपनी विभिन्न तरह की मागों को लेकर अपनी बात कही है। ज्ञापन को गंभीरता पूर्वक पढ़ने के पश्चात उपजिलाधिकारी व तहसीलदार दोनो ने अतिशीघ्र ही उपरोक्त वर्णित मांगो पर सकारात्मक कार्यवाही किये जाने की बात कही है












