दिन पर दिन आसमान छूता प्याज का दाम, परेशान जनता

अरविन्द यादव
(बलिया) बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र में प्याज के भाव दिन पर दिन आसमान छू ने से दो जुन के लिए भोजन में अब नहीं पड रहा है प्याज। वही दुकानदार लोगों का कहना है कि तीन चार दिन से लगातार प्याज के भाव बढने से ग्राहकों व महिला का आना बाजार में कम हो गया है। महिलाओ का कहना है कि लगातार भाव आसमान छू ने लगा है सरकार के तरफ से कोई फरमान नहीं जारी किया जा रहा है।

वही पालक 20 रूपया व बथुआ भी 20 ही रूपया किलो बिक रहा है। मगर इच्छा किया सलाद खाने के लिए तो उस पर सोचना पड जा रहा है। बेल्थरा रोड सब्जी मंडी में ही प्याज के भाव आसमान छू लिया है।तो बाकी जगह क्या होगा।यही हाल नगरा भीमपुरा सोनाडीह हल्दीरामपुर चौकिया मोड फरसाटार शाहपुरा अफगा जमुवाव अखोप चट्टी व बेल्थरा बाजार का भी ही है। दुकानदार हुए प्रेसान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जेब हुआ खाली।










