भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन बनाने की एसपी की विशेष पहल, प्रमाण पत्र जांच में पुलिस मांगे रिश्वत तो करें शिकायत

आसिफ रिज़वी
मऊ। आमतौर पर पुलिस विभाग के प्रति आम जनता का नजरिया ठीक नहीं रहता. बड़ी संख्या में लोगों को लगता है कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में भ्रष्टाचार व्याप्त है. वहीं शनिवार को मऊ के पुलिस अधीक्षक ने भ्रष्टाचार रोकने के प्रयास में एक नई पहल शुरू की है. पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक मऊ अनुराग आर्य ने एक वाट्सअप नम्बर 7311175959 जारी किया. जिसके माध्यम से आमजन से यदि थाना पुलिस/पुलिस के अन्य विभाग द्वारा पासपोर्ट प्रक्रिया, चरित्र सत्यापन, मोटर वाहन अधिनियम या किसी कार्य के लिए अनुचित पैसे की मांग की जाती है तो उसकी शिकायत सीधे इस नम्बर पर की जा सकती है. प्राप्त शिकायतों का जांच राजपत्रित अधिकारी द्वारा की जायेगी व शिकायतकर्ता का नाम गोपनिय रखा जायेगा.












