मानको को ताख पर रख, अंतर्राष्ट्रीय दुधवा रोड पर लग रहा है रद्दी खड़ंजा ईंट

फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी/ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दुधवा नेशनल पार्क रोड जो कि नेपाल जाने का एक मात्र रास्ता है, वह भ्रष्टाचार के तमाम रिकॉर्ड तोड़ चुका है। आपको बता दें कि गत दिनों बनने वाले दुधवा गौरीफंटा रोड जो बनते ही पहली बरसात में ही धंसने लगा था, अब उसे पीला खड़ंजा ईंट का सपोर्ट देकर रोका जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं ठेकेदार की मिलीभगत के चलते यह रास्ता भ्रष्टाचार के नए आयाम गढ़ रहा है।












