बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार
गौरव जैन
स्वार – दिनांक 10-12-2019 को वादी गिरीश कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी मौ0 भूवरा कस्बा मसवासी द्वारा उसके भाई अंश कुमार के घर से अचानक कहीं गायब हो जाने के सम्बन्ध में थाना स्वार पर मु0अ0सं0-871/2019 धारा 363 भादवि पंजीकृत कराया गया था।
दिनांक 12-12-2019 को प्रकाश में आये 05 अभियुक्तगण में से 02 अभियुक्तगण विकास मौर्य पुत्र नरपाल निवासी भूवरा मसवासी थाना स्वार तथा अनुराग पुत्र विनय कुमार शर्मा निवासी ग्राम सीतारामपुर थाना स्वार को थाना स्वार पुलिस द्वारा मानपुर तिराहा से गिरफ्तार कर उनसे अपहृत अंष कुमार के बारे में पूछताछ की गयी तो अभि0 विकास मौर्य द्वारा बताया गया कि मैंने व मेरे साथियों अनुराग, विकास सैनी, रोहित व रवि ने अंश कुमार को उसके घर के बाहर से उठाकर मिलक के जंगलों में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी तथा शव को एक प्लास्टिक के सफेद कट्टे में रखकर मोटर साइकिल से ले जाकर चैहदा घाट पर एक खेत में खुर्पी से गड्डा कर दबा दिया था। इस आधार पर थाना स्वार पर पंजीकृत उक्त अभियोग में धारा 363 भादवि का लोप कर धारा 364/302/201/34 भादवि की वृद्धि कर कार्यवाही की गयी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..