एनआरसी के विरोध में पूर्व विधायक ने दिया महामहिम के नाम ज्ञापन

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी विधानसभा के पूर्व विधायक व वरिष्ट सपा नेता हाजी जाकिर अली ने एसडीएम लोनी को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एनआरसी और कैब के विरोध में ज्ञापन दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी जाकिर अली ने कहा है कि अगर कानून लागू होता है तो सर्व समाज के लिए बराबर हो अन्यथा ना हो और हमारा देश धर्मनिरपेक्षता की एक मिसाल है।












