अगर आप CAA और NRC के विरोधी है तो घरो के बहार तिरंगा झंडा फहराये – ओवैसी

तारिक जकी
हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार रात हैदराबाद के दारुस्सलाम में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स ऑफ इंडिया का विरोध किया और वहां मौजूद लोगों से कहा कि अगर वह लोग नागरिकता कानून और NRC के विरोध में हैं, तो अपने-अपने घरों के बाहर देश का झंडा तिरंगा फहराएं।

असदुद्दीन ओवैसी ने सभा में भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और लोगों से इसे दोहराने के लिए कहा। उन्होंने देश में हिंसक प्रदर्शनों को लेकर कहा, ‘आप लोग याद रखिए कि हिंसा हरगिज नहीं होनी चाहिए। कोई आपको उकसाए तब भी नहीं होनी चाहिए। अगर हिंसा हुई तो किस्सा खत्म हो जाएगा। ये प्रदर्शन कम से कम 6 महीने तक चलने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। हमें लोकतांत्रिक तरीके से इनसे मुकाबला करना है।’











