सुशासन बाबु के राज में महिला सुरक्षा सवालो के घेरे में – पुलिस सुरक्षा के बीच नाबालिग पीडिता को आरोपियों ने गोली मारी

अनिल कुमार
रोहतास – बिहार के रोहतास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जब पुलिस सुरक्षा प्राप्त एक पीडिता को आरोपी युवको द्वारा गोली मार कर हत्या का प्रयास करने का समाचार प्राप्त हो रहा है। एक खबरिया साईट खबर के अनुसार आरोपी पुलिस सुरक्षा में पीडिता को गोली मार कर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रविवार को बलात्कार का प्रयास कर रहे युवको के चंगुल से बच कर नाबालिग दलित पीडिता भाग कर पुलिस के सहायता हेतु गई थी। पुलिस ने उसको सुरक्षा प्रदान किया था। आरोप है कि पीडिता को उन्ही चार युवको ने गोली मार दिया है। घायल पीडिता को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहा उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस पुलिस सुरक्षा के बीच ही आरोपियों ने पीडिता की गोली मार कर दिया और मौके से घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। बिहार पुलिस के लिए मामला एक कलंक के तरह है क्योकि पुलिस सुरक्षा के उपलब्ध होने के बावजूद भी इतनी ह्रदय विदारक घटना को अंजाम दिल जाना कही न कही पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान पैदा कर रहा है।











