अम्बाला – घर में घुस कर युवक को किया लोहे की रोड से पीट कर लहू लुहान
तरुण गौड़
अम्बाला. उगाला गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। जिसमें धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना के सम्बन्ध में धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा संजीव कुमार पड़ोस में रहने वाले राजेन्द्र के पास किसी काम से गया था। उसी दौरान समय वहां पर गोलू भी आ गया। संजीव व गोलू की किसी बात को लेकर बहस हो गई। उसके बाद संजीव अपने घर पर आ गया। इसके कुछ देर बात राजेंद्र का बेटा पौना उनके घर कुछ लड़कों को लेकर आया और उसने लोहे की रॉड से उसके सिर और बाजू पर वार कर दिए। बराड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..