झारखण्ड चुनावी परिणाम – भाजपा सबसे बड़ी बन रही पार्टी मगर सत्ता से हो रही बेदखल, कांग्रेस गठबंधन स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ा, जाने मौजूदा स्थिति क्या है

आदिल अहमद
नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान की गिनती में बीजेपी को JMM-कांग्रेस गठबंधन ने फिर काफी पीछे छोड़ दिया है। वहीं जमशेदपूर्व से मुख्यमंत्री रघुबर दास इस समय बागी सरयू राय से काफी पीछे हो गए हैं। अभी तक मिल रहे रुझानों के मुताबिक मुख्यमंत्री सहित 5 मंत्री हार की ओर जाते दिख रहे हैं। एक समय गठबंधन 45 सीटों पर आगे हो गया था और बीजेपी 25 सीटों के आसपास सिमटती दिखाई दे रही थी। झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटें चाहिए। झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन के बढ़त की ओर लगातार बढ़ने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीद जताई कि राज्य में इस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी।












