वृक्ष गंगा अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

अरविन्द यादव
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय रोडवेज परिसर में गुरुवार को वृक्ष गंगा अभियान के तहत सूर्य ग्रहण के बाद गायत्री परिवार द्वारा हरिशंकरी(बरगद,पीपल व पाकड़) का पौधरोपण किया गया। एआरएम परशुराम पांडेय ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से जूझ रहे समूचे विश्व में पौधरोपण करना परम पुनीत कार्य है। पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड गैस अवशोषित करते हैं एवं प्राण वायु ऑक्सीजन छोड़ते हैं। यह हमारे लिए फल, फूल,अनाज, औषधि आदि प्रदान करते हैं। गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा वृक्ष गंगा अभियान एक महान योजना है।












