लायंस क्लब द्वारा किया गया चौरासीवा अन्नपूर्णा शिविर
गौरव जैन
रामपुर – लायंस क्लब रामपुर उदय के तत्वाधान मे कैलाश कॉलोनी, जौहर अली रोड पर क्लब का चौरासीवाँ अन्नपूर्णा शिविर लगाया गया जिसमे सैकडो की तदाद मे लोगो ने भोजन प्राप्त किया।
अन्नपूर्णा लायंस क्लब रामपुर उदय का स्थाई कार्यक्रम है जिसके अन्तर्गत प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगो को भोजन वितरित किया जाता है। इस शिविर को लगातार आयोजित करते हुए तीन वर्ष से अधिक हो गए हैं। अन्नपूर्णा के प्रथम शिविर का आयोजन 02 जुलाई 2016 को किया गया था। शिविर की अध्यक्षता लायन शुभम सिंघल एवं संचालन सचिव लायन रितेश जैन ने किया। शिविर का प्रायोजन रामपुर के सुप्रसिद्ध उद्यमी सिंघल एंड कं० एवं सिंघल सिक्योरिटीज़ के स्वामी और समाजसेवी उमेश सिंघल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्यतः विवेक गुप्ता, अमित अग्रवाल, सौरभ जैन, अनुज गुप्ता, विवेक जैन, शलभ सिंघल, गिरीश सिंघल, रजनी सिंघल, राजरानी सिंघल आदि मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..