अज्ञात कारणों से नर गेंडे की मौत से दुधवा प्रशासन में मचा हडकम्प

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी मेंजंगली पशुओं की कब्रगाह बनता जा रहा है दुधवा नेशनल पार्क। वहीं रजाई की गर्माहट से दुधवा पार्क के अफसर बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दरअसल दुधवा नेशनल पार्क में 6 वर्षीय नर गैंडे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गैंडे के शव को लेकर जांच पड़ताल की। अफसरों ने आशंका जाहिर की है की प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष के दौरान नर गैंडे की मौत हुई होगी।












