प्रेम विवाह करके लाया था सिरफिरा पति अपनी पत्नी, रेल पटरी काट कर लिखा पत्र कि ले जाओ वापस नही तो मचा दूंगा और बड़ी तबाही

बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर अवस्थित खंबा नंबर 34/ 30 डगरा नंबर 21 के पास किसी सिरफिरे में रेलवे ट्रैक को 2 इंच काट दिया। साथ ही रुपये की डिमांड के साथ प्रेम विवाह कर लाई गई पत्नी को वापस ले जाने की मांग किया। मौके पर छोड़े गए पत्र में सिरफिरे ने लिखा है, कि यदि उसकी डिमांड दो दिन के अंदर पूरी नही की गई तो वो इससे बड़ी तबाही मचा देगा।













