महिला कल्याण समिति द्वारा जिला अस्पताल में मरीज़ों को बाटे कम्बल

गौरव जैन
रामपुर। महिला कल्याण समिति रजिस्टर्ड द्वारा जिला अस्पताल रामपुर में मरीजों को ठिठुरती ठंड में राहत देने हेतु कम्बलों का वितरण किया गया तथा साथ में फल भी वितरण किए गए। इस अवसर पर सचिव सीमा जैन द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा समय-समय पर गरीबों के लिए कार्य करती रहती है कंबल वितरण के कार्य में मिथिलेश जैन रेखा रस्तोगी , लक्ष्मी जैन द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया ।












