नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर नगर में जनसम्पर्क कर किया जागरूक

फारुख हुसैन
पलिया कलाँ खीरी – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह की अगुवाई में नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में पलिया नगर में व्यापारियो व नागरिको से जनसम्पर्क कर लोगो को जागरूक किया गया कार्यक्रम प्रभारी राजीव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया यह बिल नागरिकता देने वाला बिल है इस बिल से किसी की भी नागरिकता समाप्त नही होगी उन्होंने कहा विपक्षी दलो द्वारा को जनता को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है जिस कारण ही भाजपा कार्यकर्ता लोगो को जागरूक करने का कार्य घर घर जाकर कर रहे है












