मिलक। दिनांक 04-01-2020 को वादी धीरज कुमार पुत्र स्व0 वीरसैन निवासी ग्राम सावटू थाना भोरा कलां जनपद मुजफ्फरनगर की बहन की शादी दिनांक 27-06-2018 को अमित पुत्र सतपाल निवासी मौहल्ला दयानन्द नगर जनपद-शामली के साथ हुई थी तथा वर्तमान समय में मौहल्ला शाहूजीनगर कस्बा मिलक रामपुर में किराये के मकान पर निवास कर रहे थे।
उसका पति अमित व ससुर सतपाल शादी में दिये गये दहेज के अलावा अतिरिक्त दहेज की माॅग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसकी बहन सोनिया का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस सम्बंध में थाना मिलक पर वादी धीरज कुमार की तहरीरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-03/20 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 दहेज प्रतिशेध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर उपनिरीक्षक बृजेश द्वारा अभियुक्त अमित पुत्र सतपाल हाल नि0 मौहल्ला शाहूजी कस्बा मिलक को मौहल्ला शाहूजीनगर से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..