बैंक विलय के विरोध में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, 400 करोड़ का कार्य प्रभावित

आदिल अहमद
कानपुर. आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने बुधवार को बैंकों के विलय के विरोध में कार्य बहिष्कार किया। जिले की करीब 250 शाखाओं में कामकाज ठप रहा जिससे करीब 400 करोड़ का लेन-देन जबकि पूर्वांचल में 800 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। इस बीच बैंक अफसरों ने कमान संभाली और उपभोक्ताओं का सहारा एटीएम बना रहा। रोजाना जहां 60 प्रतिशत लेन-देन डिजिटल के माध्यम से होता था जो 30 प्रतिशत ही हो पाया।












