बदमाशों के हौसले बुलंद दिन दहाडे स्विफ्ट कार सवारों ने ट्रक चालक से की लूट
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। भोपुरा रोड पर रोड़ी डस्ट से भरे खड़े ट्रक से गुरूवार सुबह लगभग 7 बजे कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट कर नगदी व दो मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देंकर आसानी से फरार हो गये।सीसीटीवी में कैद लुटेरो की पहिचान करने पर पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। जिसे लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनी क्षेत्र के मेवला भट्टी गांव निवासी मुनीष कुमार रोडी डस्ट का व्यापार करता हैं। गुरुवार सुबह इनका एक ट्रक राजस्थान से डस्ट लेकर भोपुरा स्थित स्टॉक पर आ रहा था। मुनीश ने बताया कि जैसे ही चालक रविन्द्र ने किरण फार्म हाउस के सामने कांटा कराने के लिये ट्रक साइड में रोका। तभी एक स्विफ्ट कार ट्रक के सामने आकर रुकी और उसमें से तीन लोग उतरकर ट्रक में घुस गए और खुद को फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी बताने लगे। चालक ने उनकी ट्रक मालिक मुनीश से बात कराई। जिन्हें मुनीश ने कहा कि उन पर कोई भी क़िस्त बकाया नही है। आरोप है कि उसके बाद उन्होंने चालक व परिचालक शैलेन्द्र से मारपीट करते हुए 75 सौ रुपये की नकदी व 2 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गये। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे गई।
लोनी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि ट्रक के मालिक मुनीश द्वारा तहरीर दी गई है मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पहचान हो गई है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..