ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार की हुई मौत

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कठौता तिराहे के पास ट्रक के टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

हालांकि घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल कृषणानंन्द राय व चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा मौके पर पहुचकर युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वही सुचना मिलने पर पहुचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। मृतक का तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर होना बताया जा रहा है मृतक की शादी भी पिछले सात महीने पूर्व बड़ेगांव के चौखड़िया में वर्षा नामक युवती से मई माह 2019 में हुयी थी। धक्का मारने वाला ट्रक मौके से फरार होना बताया जा रहा है।











