महिला आयोग में पंहुचा एक अजीबो गरीब मामला, बोली पीडिता पति स्नान नही करता और ब्रश भी नहीं करता, मैडम मदद करो

अनिल कुमार
पटना: बिहार महिला आयोग में एक अजीबोगरीब मामला पहुंचा है, जिससे आयोग के लोग भी हैरान हैं। राज्य के वैशाली जिले की एक महिला अपने पति के साथ केवल इसलिए नहीं रहना चाहती, क्योंकि वह प्रतिदिन स्नान और ब्रश नहीं करता है। महिला आयोग ने इस मामले में दोनों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया है। यह मामला बिहार के वैशाली जिले के नया गांव की रहने वाली 20 वर्षीय महिला सोनी देवी का है। सोनी देवी ने अपने पति के रोज नहीं नहाने, ब्रश नहीं करने और शेविंग नहीं करने से परेशान होकर महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। महिला ने कहा कि उनके पति का बर्ताव भी ठीक नहीं था।

मनीष पलंबर का काम करता है। सोनी का कहना है, “पति के शरीर से बदबू आती है, क्योंकि वह न तो ब्रश करता है और न ही स्नान करता है। 10-12 दिनों के बाद स्नान करता है। एक पति के रूप में उसका व्यवहार भी अच्छा नहीं है।” सोनी तलाक की मांग पर अड़ी हुई है। वह किसी हाल में अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने आयोग से अपने पति से मुक्ति दिलाने की मांग की है। सोनी अपने मायके द्वारा दिए गए सामान को भी वापस चाहती है। आयोग ने इस शिकायत पर उसके पति को सुधरने के लिए दो महीने का समय दिया है। दिलमणि मिश्रा ने बताया कि मनीष ने सुधरने का वादा करते हुए आयोग के सामने अपनी पत्नी का विश्वास जीतने की कोशिश करने की बात कही है।











