एमटीसी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

गौरव जैन
रामपुर। एमटीसी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने वार्षिकोत्सव का आयोजन वेलकम मैरिज हॉल माला रोड पर आयोजित किया। इसमें मुख्य सलोनी अग्रवाल क्षेत्राधिकारी मिलक- शाहबाद व विशिष्ट अतिथि डॉ बेबी तबस्सुम प्रोफेसर रज़ा पीजी कॉलेज रामपुर रहीं। कार्यक्रम में उन छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए गए जिन्होंने एमटीसी कंप्यूटर के कोर्स को पूरा किया। निखिल सैनी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, सायमा खान को वर्ल्ड डिसिप्लिन, अनस अली सबसे ज्यादा उपस्थित होंने के लिए सम्मानित किया गया।












