सर्द रातो के बाद दिन की धुप में दिखाई दिया दुधवा में भालू

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी- एक तरफ जहां पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड से बुरा हाल रहा हो वही तराई की तलहटी में बसे लखीमपुर खीरी के इंडोनेपाल से सटा दुधवा टाइगर रिजर्व की बात कहे तो यहां भी सर्दी का सितम देखने को मिला। अचानक मौसम ने जब अपना मिजाज बदला और मौसम में धूप निकलने से गरमाहट मिली तो फिर क्या था।इंसान के साथ साथ जानवरो ने भी सर्दी से राहत की सांस ली वही दुधवा नेशनल पार्क में भी कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहा खिली धूप में एक साथ कपल भालू का जोड़ा टहलते दिखाई दिया।












