विवादों और विरोधो के बीच दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का तीन दिनों में हुआ बढ़िया कलेक्शन, कमा डाले 18 करोड़ से अधिक

रिजवान अंसारी
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण के जेएनयु दौरे के बाद से उनका विरोध और उनकी फिल्म “छपाक” के विरोध में उठे स्वर को शायद दीपिका की फिल्म ने अपने कलेक्शन से शांत कर दिया है। पहले तीन दिनों में ही दीपिका की फिल्म छपाक ने 18 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि ये माना जा रहा है कि विवादों के चलते इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। लेकिन दीपिका पादकुोण ने फिल्म ‘छपाक’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक ‘छपाक’ ने रविवार को 7 से 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से दीपिका की फिल्म ने तीन दिनों में 18.67 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

पूरी फिल्म की असली जान दीपिका पादुकोण की अदाकारी है। उन्होंने बहुत ही मजबूती के साथ मालती के कैरेक्टर को पर्दे पर जिया है, और मालती की जिंदगी की हर बारीकी को पकड़ने की कोशिश की है। फिर वह चाहे मालती का दर्द हो, खुशी हो या कोर्ट कचहरी या जिंदगी की जंग हो, हर मोर्चे पर दीपिका पादुकोण ने दिल जीता है।











