मकर सक्रांति पर्व पर मानव कल्याण सेवा संस्था ने गरीबों में कंबल वितरित किए

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बुधवार दोपहर मानव कल्याण सेवा संस्था कैंप कार्यालय राजीव गार्डन 100 फुटा रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने समस्त पदाधिकारियों के साथ हर वर्ष की भांति मकर सक्रांति का पावन पर्व पर सैकड़ों गरीब लोगों को कंबल वितरित किये और खिचड़ी का प्रसाद खिलाकर बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

उन्होंने कहा कि आज रूठे को मनाना और गरीब असहाय लोगों को कपड़ा भोजन आदि का दान करना बड़ा ही शुभ माना जाता है।इस मौके पर मुख्य रूप से रवि शर्मा , शिवकुमार मित्तल ,शिवकुमार वशिष्ठ ,सुबोध त्यागी ,गोरी शंकर पांडे ,बृजेश चौधरी ,जितेंद्र कश्यप ,राहुल पांचाल, विश्वनाथ सिंह, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।











